सीएम योगी ने आयुष विश्वविद्यालय गोरखपुर के कुलपति की पुत्री के विवाह में दिया आशीर्वाद
गोरखपुर। योगी आदित्यनाथ ने आयुष विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति श्री सुरेंद्र सिंह की पुत्री के विवाह के शुभ अवसर पर नव दंपति को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वर-वधू के सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की।
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने उपहार स्वरूप ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ (ODOP) योजना के अंतर्गत प्रदेश के पारंपरिक एवं हस्तशिल्प उत्पाद भेंट किए। ओडीओपी के माध्यम से प्रदेश के स्थानीय कारीगरों और उद्योगों को प्रोत्साहन देने की दिशा में यह पहल लगातार आगे बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री की उपस्थिति से विवाह समारोह में गरिमामय वातावरण बना रहा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार, गणमान्य अतिथियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही।
ब्यूरो रिपोर्ट,
आल राइट्स मैगज़ीन


