जनता के बीच ‘जनसेवक’ सीएम योगी-5-कालिदास मार्ग पर फरियादियों की लगी कतार, त्वरित समाधान के कड़े निर्देश
लखनऊ: योगी आदित्यनाथ ने दिनांक 16 फरवरी 2026 को अपने सरकारी आवास 5-कालिदास मार्ग, लखनऊ में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
मुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादी से संवाद करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जन-समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस दौरान विभिन्न जिलों से आए नागरिकों ने राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, आवास और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने प्राप्त शिकायतों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
ब्यूरो रिपोर्ट,
लखनऊ,
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
संपादक (आल राइट्स मैगज़ीन )

