CM Rekha Gupta : राहुल गांधी की राजनीति का अजीब चरित्र है कार्यकर्ता धक्के खाएं सिद्धांत ठोकर खाएं बस सत्ता की भूख पर आंच न आए!
राहुल गांधी की राजनीति का अजीब चरित्र है। कार्यकर्ता धक्के खाएं। सिद्धांत ठोकर खाएं। बस सत्ता की भूख पर आंच न आए! भीड़ जुटाने के लिए कार्यकर्ता चाहिए, नारे लगवाने के लिए कार्यकर्ता चाहिए, लेकिन वही कार्यकर्ता करीब आ जाए तो कोहनी मारकर धकेल दो! कांग्रेस में कार्यकर्ता की हैसियत क्या है? झंडा उठाओ, नारे लगाओ और शहजादे के रास्ते से हट जाओ! जो अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं कर सकता, वह देश की जनता का क्या सम्मान करेगा? यही है कांग्रेस की शाही संस्कृति। कार्यकर्ता सिर्फ भीड़ है और सत्ता एक परिवार की जागीर!
