शहर विधायक डॉ अरुण कुमार ने उपनिदेशक उद्यान बरेली मंडल की उपस्थिति में शुभम यादव को दिया नियुक्ति पत्र
बरेली : उपनिदेशक उद्यान बरेली मंडल श्रीमती पूजा ने बताया कि उत्तर प्रदेश सेवाकाल में मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों की भर्ती नियमावली के अंतर्गत ड्यूटी के दौरान दायित्वों का निर्वाहन करते हुए मनोज कुमार ‘कनिष्ठ सहायक‘ कार्यालय उपनिदेशक उद्यान, बरेली मंडल कोविड से संक्रमित हो गए थे और उनकी कोरोना से मृत्यु हो गई थी।
उपनिदेशक उद्यान बरेली मंडल द्वारा मृत कर्मचारी के आश्रित को तत्काल सेवा में रखे जाने के लिए शासन से लिखा पढ़ी की गई और शीघ्र ही मृत कर्मचारी मनोज कुमार के आश्रित शुभम यादव निवासी मकरंदपुर सरकारी कॉलेज रोड को उत्तर प्रदेश सेवाकाल में मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों की भर्ती तृतीय संशोधन नियमावली में निहित प्राविधानों के अंतर्गत कार्यालय उपनिदेशक उद्यान बरेली मंडल में ‘‘कनिष्ठ सहायक‘‘ के पद पर नियुक्ति पत्र जारी कर दिया।
शहर विधायक डॉ अरुण कुमार के कार्यालय पर उपनिदेशक उद्यान बरेली मंडल की उपस्थिति में शुभम यादव को नियुक्ति पत्र शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार द्वारा दिया गया। शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने उपनिदेशक उद्यान द्वारा सक्रियता से कोरोना पीड़ित मृत कर्मचारी के वारिस को नौकरी दिलाये जाने की प्रशंसा करते हुए उसके पुत्र शुभम यादव के उज्जवल भविष्य की कामना की।
बरेली से ब्यूरो चीफ हर्ष साहनी की रिपोर्ट