Bihar News : दरभंगा महोत्सव में गूंजा भक्ति का स्वर, कीर्तन सभा में दिखा मिथिला की लोक-आस्था का अद्भुत संगम

दरभंगा: दरभंगा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित कीर्तन सभा में शुक्रवार को मिथिला की लोक-आस्था, भक्ति और सांस्कृतिक परंपरा का अनुपम दृश्य देखने को मिला। कार्यक्रम में एक दर्जन से अधिक गांवों की कीर्तन मंडलियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना दिया।

सभी कीर्तन मंडली ने दोपहर लगभग 2:00 बजे से अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की। इसके बाद मंडलियों ने क्रमवार मंच संभाला और देर शाम तक भजन-कीर्तन का सिलसिला चला कर मिथिला की अद्भुत परंपरा को जीवंत कर दिया। पारंपरिक वेशभूषा, ढोल-मंजीरा और हरिनाम संकीर्तन की स्वर-लहरियों ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।

महोत्सव के अध्यक्ष, महासचिव एवं पूर्व अध्यक्ष ने सभी कीर्तन मंडलियों का पाग और चादर पहनाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया। इस अवसर पर महासचिव रौशन कुमार झा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल मिथिला की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य भी करते हैं।

वही अभिषेक कुमार झा ने कहा कि कीर्तन मंडली ने यह सिद्ध कर दिया कि मिथिला की सांस्कृतिक चेतना आज भी जीवंत और सशक्त है।

मौके पर दरभंगा महोत्सव सदस्य अमित मिश्रा, केशव चौधरी ,रणवीर मैथिल ,त्रिपुरारी केशव,रूपेश कुमार , गोपाल कुमार ,आदर्श कुमार समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

आशीष रंजन, दरभंगा(बिहार)

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

Bihar News : बिहार पुलिस सप्ताह-2026 के अवसर पर आयोजित सामूहिक परेड-सह-वार्षिक पारितोषिक वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: