Bihar News- औरंगाबाद में मैट्रिक परीक्षा को लेकर सख्ती- डीएम अभिलाषा शर्मा का औचक निरीक्षण, कदाचार पर कड़ा संदेश
औरंगाबाद। वार्षिक माध्यमिक (सैद्धान्तिक) परीक्षा 2026 के कदाचारमुक्त, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने शुक्रवार को बारुण प्रखंड स्थित राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय सिरिस परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने परीक्षा केंद्र पर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षार्थियों के प्रवेश-नियंत्रण, वीक्षक तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, प्रश्न-पत्रों के सुरक्षित संधारण तथा परीक्षा संचालन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। इस दौरान मौजूद दंडाधिकारी, केंद्राधीक्षक एवं प्रतिनियुक्त कर्मियों को बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी स्वयं परीक्षा कक्षों में पहुंचीं और परीक्षार्थियों द्वारा दी जा रही परीक्षा का निरीक्षण करते हुए परीक्षा संचालन की पूरी प्रक्रिया का प्रत्यक्ष जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की शिथिलता, अनुशासनहीनता या कदाचार की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए सभी पदाधिकारी और कर्मी पूरी सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 का संचालन पूर्णतः निष्पक्ष और कदाचारमुक्त कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर अनियमितता पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट: मंन्टू कुमार,
औरंगाबाद(बिहार),
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ का बड़ा मामला सामने आया है।
