क्राइम कैपिटल बना बिहार , AIIMS की नर्स के घर अपराधियों ने कर दिया कांड

बिहार तो वैसे कई वजहों से चर्चा  में रहता है , कहीं पुल गिरना, तो कहीं रपे जैसे घटनाएँ, कहीं घोटाला, तो कहीं झूठा पट्टी लगाकर इंटरव्यू करना , लेकिन इस  बार जो हुआ है उससे बिहार सरकार और मोदी की सरकार बेकफूट पर आ गई है .लेकिन नितीश – मोदी के कान पर जूं तक नहीं रेंगी .

पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में एक वीभत्स घटना सामने आई है, जहां अपराधियों ने घर में घुसकर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) पटना की एक नर्स के दो मासूम बच्चों को जिंदा जला दिया.मृतक बच्चों की पहचान अंजलि और अंश के रूप में हुई है. ये दोनों बच्चे जानीपुर निवासी शोभा देवी और ललन कुमार गुप्ता के थे. बताया जा रहा है कि बच्चे स्कूल से घर लौटे थे, तभी यह जघन्य वारदात हुई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की गहन जांच में जुट गई है.

मौत के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस फिलहाल इस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह दुर्घटनावश आग लगने से हुआ या किसी आपराधिक कृत्य का परिणाम था.

ग्रामीणों ने घटना पर संदेह जताते हुए आरोप लगाया है

यह सामान्य हादसा नहीं बल्कि साजिश है। उनका कहना है कि गांव के कुछ दबंगों ने जानबूझकर घर में आग लगाई, जिससे दोनों बच्चों की जान चली गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम को बुला लिया है। डॉग स्क्वायड और स्पेशल टीम भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। जांच अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आग लगने से बच्चों की मौत का प्रतीत होता है, लेकिन परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी गंभीरता से जांच की जा रही है।

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधा है। तेजस्वी ने एक्स पर ट्वीट कर कहा कि ‘पटना में सत्ता संरक्षित अपराधियों ने घर में घुसकर नर्स के दो नाबालिग बेटों को जिंदा जलाया। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि अब घर, कार्यालय, अस्पताल कहीं कोई सुरक्षित नहीं’। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: