बड़ी खबर : बेटी को शादी के लिए दिखाने ले जाते समय दो बाइको की भिड़ंत एक की मौत 5 घायल
बरेली (अशोक गुप्ता )- बरेली फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव सवदुल पुर निवासी अपनी बेटी को शादी के लिए दिखाने ले जा रहे हैं रास्ते में तेज रफ्तार आ रही मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी
जिससे गंभीर रूप से पांच लोग घायल हो गए घायलों को अस्पताल लाते समय रास्ते में दिनेश कुमार ने दम तोड़ दिया अस्पताल पहुंचे डॉक्टर ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया । परिजनों ने बताया थाना फरीदपुर के गांव सवदुल पुर निवासी दिनेश शादी के लिये लड़के बालो को दिनेश तारावती को दिखाने बाइक से कैलाश पुर के पास शिव मंदिर ले जा रहे थे रास्ते में साइड से तेज रफ्तार आ रही बाइक ने टक्कर मार दी जिससे बाइक पर बैठे तारावती , दिनेश , मनोदा , शिखा चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सामने से टक्कर मारने बाली बाइक सवार भी दोनों घायल हो गए उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इन चारों घायलों को जिला अस्पतालों में भर्ती कराया गया । दिनेश को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया ।
