Bengal SIR Supreme Court Hearing : ममता बनर्जी की दलील, SC में SIR पर हुई जोरदार बहस
सुप्रीम कोर्ट में आज पश्चिम बंगाल में SIR प्रक्रिया पर सुनवाई हुई. इस दौरान ममता ने कोर्ट में जोरदार तरीके से अपनी दलील रखीं. ममता ने अपने वकीलों के ज़रिए एक अंतरिम अर्ज़ी दायर कर खुद पेश होने और बहस करने की इजाज़त मांगी थी.
SIR पर सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई हुई. इस दौरान कोर्ट में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता ना केवल मौजूद रहीं बल्कि अपनी दलील भी कोर्ट के सामने रखीं. कोर्ट ने चुनाव आयोग और सीईओ बंगाल सहित पक्षकारों को नोटिस जारी करते हुए सोमवार को अगली सुनवाई की तारीख तय की है.
इससे पहले ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल को टारगेट किया जा रहा है. ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने इलेक्शन से ठीक पहले इतनी बड़ी प्रक्रिया को जल्दबाजी में लागू किया जबकि ऐसा काम सामान्य तौर पर वर्षों में पूरा होता है.
ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट के सामने चुनाव आयोग को ‘व्हाट्सऐप आयोग’ तक कह डाला. ममता बनर्जी ने कहा, ‘चुनाव आयोग… माफ कीजिए, ‘व्हाट्सऐप आयोग’ यह सब कर रहा है. लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं. बंगाल को निशाना बनाया जा रहा है.’ ममता ने कहा,’ हम न्याय के लिए आए हैं निर्वाचन आयोग को भी हमने सभी कुछ बताया लेकिन कोई सुन नहीं रहा.’ सीजेआई ने बीच में ही टोकते हुए कहा, ‘मैडम ममता! आप लोगों की ओर से कपिल सिब्बल और अन्य वकील आपकी दलीलें दे रहे हैं. आप जो बता रही हैं उसे विस्तार से सिब्बल बता चुके हैं.’
ब्यूरो रिपोर्ट ऑल राइट्स मैगज़ीन
