बरेली: सड़क हादसे में महिला की मौत
बरेली: तेज रफ्तार कार का कहर, एक की मौत
बरेली (उत्तर प्रदेश): थाना मीरगंज क्षेत्र के नौसना गांव के पास मंगलवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
शादी से लौट रहा था परिवार
मृतका के बेटे इसकर हुसैन ने बताया कि उनकी माँ राजदा बी (45), पिता इकरार हुसैन (50) और 7 वर्षीय भतीजा मोहम्मद ईशान मिलक कस्बे में एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। जब वे कुल्छा खुर्द गांव के पास लभरी चौकी के समीप पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे के बाद पेड़ से टकराई कार
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजदा बी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाइक को टक्कर मारने के बाद कार चालक नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे खंदी में एक पेड़ से जा टकराई। इस घटना में कार में सवार दो लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
पुलिस की कार्रवाई और उपचार
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक जांच के अनुसार, हादसे का मुख्य कारण कार की अत्यधिक रफ्तार बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
बरेली से रोहिताश कुमार भास्कर
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (Allrights Magazine)

