बरेली, उत्तर प्रदेश: ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के नेशनल प्रेसिडेंट मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के PDA फॉर्मूले पर बड़ा बयान दिया

बरेली, उत्तर प्रदेश: ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के नेशनल प्रेसिडेंट मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के PDA फॉर्मूले पर बड़ा बयान दिया है।

शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि अखिलेश यादव का PDA मॉडल पूरी तरह असफल साबित हो चुका है क्योंकि इसमें मुसलमानों की भागीदारी नहीं है।

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि PDA का मतलब पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक बताया जाता है, लेकिन वास्तविकता यह है कि इसमें मुसलमानों को शामिल नहीं किया गया। शहाबुद्दीन रजवी ने कहा, “अगर अखिलेश यादव मुसलमानों को भी इस फॉर्मूले में जोड़ते, तो यह PDA नहीं बल्कि PDM कहलाता।”

बरेली में मीडिया से बातचीत करते हुए शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि समाजवादी पार्टी लंबे समय से मुस्लिम वोटों को लेकर राजनीति करती रही है, लेकिन अब मुसलमानों को केवल वोट बैंक समझकर नजरअंदाज किया जा रहा है।

शहाबुद्दीन रजवी ने यह भी कहा कि मुसलमानों को बराबरी का हक और राजनीतिक भागीदारी मिलनी चाहिए।

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने अखिलेश यादव को सलाह दी कि यदि वे वास्तव में सामाजिक न्याय की राजनीति करना चाहते हैं, तो मुस्लिम समाज को भी सम्मानजनक स्थान देना होगा। उन्होंने कहा कि बिना मुसलमानों के किसी भी गठबंधन या फॉर्मूले को सफल नहीं माना जा सकता।

शहाबुद्दीन रजवी के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है और PDA फॉर्मूले को लेकर समाजवादी पार्टी पर नए सवाल खड़े हो गए हैं।

बरेली से रोहिताश कुमार

click here https://www.allrightsmagazine.com/bareilly-up-a-tragic-road-accident-took-place-on-wednesday-morning-near-radha-krishna-temple-cut-on-fatehganj-western-highway/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: