Bareilly UP : बरेली फरीदपुर भुता के पूर्व ब्लॉक प्रमुख चन्द्र सेन सागर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी मंशा स्पष्ट की।
उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी छोटी खबरों की जानकारी जानने के लिए जुड़े रहिए ऑल राइट्स मैगज़ीन के साथ.
बरेली फरीदपुर भुता के पूर्व ब्लॉक प्रमुख चन्द्र सेन सागर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी मंशा स्पष्ट की।
उन्होंने कहा कि यदि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव का निर्देश मिला तो वह फरीदपुर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए चन्द्र सेन सागर ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि वह दो बार ब्लॉक प्रमुख रहे हैं और उनके कार्यकाल में सरकार से प्राप्त धनराशि का उपयोग विकास कार्यों में किया गया।
उन्होंने दावा किया कि उनके ऊपर कभी किसी प्रकार का आरोप सिद्ध नहीं हुआ और उनके विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव भी पारित नहीं हो सका।
उन्होंने समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पीडीए कार्यक्रम को सराहनीय बताते हुए कहा कि फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र के लगभग प्रत्येक गांव में पीडीए रथ के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया तथा पीडीए पंचायतों और चौपालों का आयोजन कर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया गया।
चन्द्र सेन सागर ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर बीएलए की नियुक्ति की गई है। बीएलए के घरों पर नाम-पट्टिकाएं लगाई गई हैं और शेष कार्य भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बूथ एजेंटों को लेटर पैड प्रदान किए गए हैं, ताकि वे अपनी समस्याएं संबंधित अधिकारियों तक आसानी से पहुंचा सकें। सभी बीएलए कार्यकर्ताओं को पहचान पत्र भी वितरित किए गए हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि एसआईआर कार्य के अंतर्गत प्रत्येक बूथ पर मतदाता सूची से संबंधित कार्य कराया गया है। यदि किसी बीएलए को किसी प्रकार की समस्या आती है तो संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर उसका तत्काल समाधान कराया जाता है। वर्तमान में भी एसआईआर का कार्य चल रहा है और किसी भी शिकायत का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है।
अंत में चन्द्र सेन सागर ने कहा कि वह आज भी जनता की सेवा के लिए तत्पर हैं और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु हर समय उपलब्ध रहते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपेक्षा जताई।
फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र में उनके इस बयान के बाद राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और आगामी चुनाव को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
रिपोर्ट: रोहिताश कुमार भास्कर,
बरेली,
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )
Bihar News : शेखपुरा में होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, 117 स्थलों पर सुरक्षा बल तैनात
