Bareilly UP : बरेली मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण किया।

उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी छोटी खबरों की जानकारी जानने के लिए जुड़े रहिए ऑल राइट्स मैगज़ीन के साथ.

बरेली मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी अविनाश सिंह सहित जिले के तमाम वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने परिसर में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और आम जनता के लिए उपलब्ध सुविधाओं का गहन जायजा लिया।

मंडलायुक्त ने विभिन्न विभागों के कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कलक्ट्रेट परिसर में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने रिकॉर्ड रूम, शिकायत काउंटर और अन्य महत्वपूर्ण शाखाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने लंबित मामलों को जल्द निस्तारित करने और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने मंडलायुक्त को जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने आश्वस्त किया कि मंडलायुक्त द्वारा दिए गए निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट समेत कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के बाद प्रशासनिक अमले में हलचल तेज हो गई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी गई है।

रिपोर्ट: रोहिताश कुमार भास्कर,
बरेली,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

बरेली। नवरात्र पर्व के मद्देनज़र मिलावटी खाद्य पदार्थों पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सख्ती तेज कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: