Bareilly UP : आज कलेक्ट्रेट सभागार में विकास विभाग से संबंधित सी०एम० डैशबोर्ड पर प्रदर्शित योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई।
आज कलेक्ट्रेट सभागार में विकास विभाग से संबंधित सी०एम० डैशबोर्ड पर प्रदर्शित योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान विभिन्न विभागों की योजनावार प्रगति, निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष उपलब्धियों एवं रैंकिंग की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
साथ ही, शासन की प्राथमिकता वाले विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने तथा सी०एम० डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग में सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
