बरेली। थाना सीबीगंज क्षेत्र की कैंफर स्टेट कॉलोनी में शुक्रवार शाम एक सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया।

उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी छोटी खबरों की जानकारी जानने के लिए जुड़े रहिए ऑल राइट्स मैगज़ीन के साथ.

बरेली। थाना सीबीगंज क्षेत्र की कैंफर स्टेट कॉलोनी में शुक्रवार शाम एक सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान 37 वर्षीय मनोज मौर्य के रूप में हुई है। घटना को लेकर जहां परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, वहीं पत्नी ने इसे आत्महत्या बताया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मूल रूप से शेरगढ़ क्षेत्र के निवासी मनोज मौर्य की तैनाती वर्तमान में अमरोहा जनपद में थी। हाल ही में उनका तबादला मुरादाबाद हुआ था और उन्हें शनिवार को नई तैनाती पर ज्वाइन करना था।

कुछ समय पहले ही उन्होंने कैंफर स्टेट कॉलोनी में नया मकान बनवाया था और इन दिनों घर में सामान की शिफ्टिंग चल रही थी।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम मनोज की पत्नी ज्योति ने उनके भाई को फोन कर हार्ट अटैक से मौत की सूचना दी। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने मनोज के गले पर कसाव के निशान और जीभ बाहर निकली हुई देखी। इस स्थिति को देखते हुए परिजनों ने हत्या की आशंका जताई और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

पत्नी का कहना है कि मनोज ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। सूचना मिलते ही थाना सीबीगंज पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना को लेकर कॉलोनी में चर्चा का माहौल है और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट: रोहिताश कुमार भास्कर,
बरेली,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

बरेली। शहर के अलीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 42 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: