बरेली। जनपद में आयोजित होने वाला ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ इस बार निर्धारित तिथि से बदल दिया गया है।

त्तर प्रदेश की सभी बड़ी छोटी खबरों की जानकारी जानने के लिए जुड़े रहिए ऑल राइट्स मैगज़ीन के साथ.

बरेली। जनपद में आयोजित होने वाला ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ इस बार निर्धारित तिथि से बदल दिया गया है। कार्यालय जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मार्च माह के तृतीय शनिवार 21 मार्च 2026 को ईद-उल-फितर का सार्वजनिक अवकाश होने के कारण कार्यक्रम अब अगले कार्य दिवस में आयोजित किया जाएगा।

जारी शासनादेश के तहत अब ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन 23 मार्च 2026, सोमवार को किया जाएगा। यह कार्यक्रम जनपद बरेली की सभी तहसीलों में एक साथ आयोजित होगा, जहां आमजन की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

बताया गया है कि मुख्य आयोजन तहसील बहेड़ी में होगा, जिसकी अध्यक्षता उपजिलाधिकारी द्वारा की जाएगी। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित तिथि पर उपस्थित रहकर जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें

रिपोर्ट: रोहिताश कुमार भास्कर,
बरेली,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

Bareilly UP : ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में दो स्वर्ण पदक जीतकर बरेली पुलिस का नाम रोशन करने वाले सिद्धान्त चौधरी को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: