बरेली: 95 लाउडस्पीकर पुलिस ने उतरवाए

ध्वनि प्रदूषण पर बरेली SSP का प्रहार: 95 लाउडस्पीकर उतरवाए, 193 की आवाज कम कराई

बरेली: जनपद में ध्वनि प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर पुलिस ने शनिवार को जिलेभर में बड़ा अभियान चलाया। इस कार्रवाई के तहत सार्वजनिक और धर्मस्थलों पर मानकों का उल्लंघन कर रहे लाउडस्पीकरों की सघन जांच की गई, जिससे नियम तोड़ने वाले संचालकों में हड़कंप मच गया।


📌 न्यूज़ हाइलाइट्स:

  • बड़ी कार्रवाई: जिलेभर में नियमों के विरुद्ध लगे 95 लाउडस्पीकर तत्काल प्रभाव से हटाए गए।

  • मानकों का उल्लंघन: 193 स्थानों पर आवाज तय सीमा से अधिक मिली, जिसे मौके पर ही कम कराया गया।

  • सघन चेकिंग: सीओ और थाना प्रभारियों ने कुल 892 स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांचीं।

  • साप्ताहिक अभियान: एसएसपी के आदेशानुसार अब हर शनिवार को चलाया जाएगा विशेष चेकिंग अभियान।


फरीदपुर में सबसे ज्यादा एक्शन

एसएसपी के सख्त रुख का असर सभी थाना क्षेत्रों में देखने को मिला। लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई में फरीदपुर अव्वल रहा, जहाँ सबसे अधिक 16 लाउडस्पीकर उतारे गए। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों का विवरण इस प्रकार है:

  • शेरगढ़: 14 लाउडस्पीकर हटाए गए।

  • किला, फतेहगंज पूर्वी और हाफिजगंज: 10-10 लाउडस्पीकर हटाए गए।

  • नवाबगंज: 09 लाउडस्पीकर हटाए गए।

  • बारादरी और बिशारतगंज: 4-4 लाउडस्पीकर हटाए गए।

  • अन्य क्षेत्र: बिथरी चैनपुर, भोजीपुरा, आंवला और बहेड़ी समेत अन्य थानों में भी 2 से 3 लाउडस्पीकर उतरवाए गए।

अधिकारियों ने खुद संभाली कमान

अभियान की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सीओ (CO) स्तर के अधिकारियों ने खुद 98 स्थानों पर पहुंचकर जांच की, वहीं थाना प्रभारियों ने 389 जगहों पर भौतिक सत्यापन किया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई माननीय उच्च न्यायालय और शासन के निर्देशों के अक्षरसः पालन के लिए की जा रही है।

जनता को शांति दिलाने की कोशिश

एसएसपी अनुराग आर्य ने निर्देश दिया है कि ध्वनि विस्तारक यंत्रों की आवाज परिसर से बाहर नहीं जानी चाहिए। उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा और जो भी केंद्र या स्थल नियमों का उल्लंघन करते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


रिपोर्टर: रोहिताश कुमार भास्कर

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,

सीनियर एडिटर (Allrights Magazine)


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: