बरेली। शासन के निर्देश पर तेल मे मिलावट के खेल पर अंकुश लगाने के लिए शाहजहांपुर और बरेली के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने 27 दिन मे दूसरी बार फरीदपुर के गौसगंज सराय स्थित खण्डेलवाल एडिविल ऑयल प्राइवेट लिमिटेड में छापा मारा।
बरेली। शासन के निर्देश पर तेल मे मिलावट के खेल पर अंकुश लगाने के लिए शाहजहांपुर और बरेली के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने 27 दिन मे दूसरी बार फरीदपुर के गौसगंज सराय स्थित खण्डेलवाल एडिविल ऑयल प्राइवेट लिमिटेड में छापा मारा।
मिलावट होने के शक में कई ब्रांडों के नाम से बेचे जाने वाले तेल के टैंकों से आठ नमूने भरे। इस दौरान 22273 किलोग्राम तेल सीज कर दिया। जिसकी कीमत 31.55 लाख रुपये बतायी गई है।
इस कार्रवाई से तेल कंपनियों में खलबली मची है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की आयुक्त के निर्देश पर शाहजहांपुर और बरेली के अधिकारियों की टीम ने कई घंटे खण्डेलवाल एडिबिल ऑयल फैक्ट्री में रहकर जांच की।
अधिकारियों ने न्यूट्रिप्लस रेपसीड ऑयल, रिफाइंड पामोलिन ऑयल, रिफाइंड सोयावीन ऑयल, रिफाइंड सोयावीन क्लासिक पैक्ड, रिफाइंड मल्टीसोर्स एडिवल ऑयल, रिफाइंड राइसब्रान ऑयल, मस्टर्ड ऑयल, चक्रा ब्रांड मस्टर्ड ऑयल के तेल की जांच कर मिलावट के शक में आठ नमूने भरे।
न्यूट्रिप्लस रेपसीड ऑयल में ज्यादा गड़बड़ी पर 1405 कंटेनर (प्रत्येक 15 लीटर) यानि करीब 22273 किलोग्राम तेल सीज कर दिया। अधिकारियों ने फैक्ट्री मालिक को निर्देश दिए हैं कि जिन टैंक से नमूने संग्रहित किये गये है। रिपोर्ट आने तक उनका माल प्रोसेस, विक्री और पैकिंग में प्रयोग न करें।
जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। छापा मारने वाली टीम मे शाहजहांपुर के सहायक आयुक्त (खाद्य) सेकेंड चन्द्र शेखर मिश्रा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वागेश मणि त्रिपाठी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वरेली अक्षय गोयल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी शाहजहांपुर सौरभ सोनी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय कुमार यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील सचान, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश, खाद्य सुरक्षा अधिकारी हिमांशु सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योत्सना त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेन्द्र कुमार व इन्द्रजीत सिंह शामिल रहे।
बरेली से रोहिताश कुमार भास्कर
