बरेली। दिनांक 26 फरवरी 2026 को विकास भवन सभागार, बरेली में आयुक्त बरेली मंडल की अध्यक्षता में मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी छोटी खबरों की जानकारी जानने के लिए जुड़े रहिए ऑल राइट्स मैगज़ीन के साथ.
बरेली। दिनांक 26 फरवरी 2026 को विकास भवन सभागार, बरेली में आयुक्त बरेली मंडल की अध्यक्षता में मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जनवरी माह की प्रगति रिपोर्ट के आधार पर विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों, निर्माण कार्यों, वन एवं पर्यावरण, कानून व्यवस्था तथा आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई।
आयुक्त ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं। निर्माणाधीन परियोजनाओं में देरी पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
वन एवं पर्यावरण से जुड़े मामलों में पौधारोपण, हरित क्षेत्र संरक्षण तथा अवैध कटान पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सतर्कता बरतने और जनसुनवाई से जुड़े मामलों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतने की चेतावनी देते हुए आयुक्त ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाए और शिकायतों का निपटारा गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में मंडल के सभी जनपदों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी और नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से प्रगति की समीक्षा जारी
रिपोर्ट: रोहिताश कुमार भास्कर,
बरेली,
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )
liquor policy matters : कोर्ट ने किया बरी आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत,
