Bareilly News : अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत एक घायल

– बाइक पर सवार थे तीन लोग

– टक्कर मारने के बाद बाहन मौका पाकर फरार

बरेली। मजदूरी करके घर जा रहे बाइक सवार को बड़ा बाइपास के पास अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। शवो को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। देर रात पंचनामा भरने की तैयारी चल रही थी।

भुता थाना क्षेत्र के लईया निवासी (35) सुरेश पुत्र रामभरोसे गांव के (30) प्रमोद पुत्र केसरी के साथ बुधवार को मजदूरी करने इज्जतनगर के चाबड़ मुढ़िया में आए थे। मजदूरी करके दोनों मोटर साइकिल से घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में उनका दोस्त बाबू पुत्र ब्रजपाल मिल गया, उसे भी मोटर साइकिल पर बैठा लिया। बड़ा बाईपास पर पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों गभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी मौका पाकर घायलों को रौंदता हुआ भाग निकला। मौके पर ही घायल सुरेश और प्रमोद ने दम तोड़ दिया। जबकि बाबू राम की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। आनन फानन में घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों शवो को जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया गया। मौत की सूचना पाकर मृतको के परिवार में कोहराम मच गया। वह रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। सुरेश की पत्नी का नाम गुड्डी देवी है, उसकी छह लड़किया है। प्रमोद की पत्नी का नाम जसोदा देवी है, उसका एक लड़का है। पुलिस ने पंचनामा भरके शव पोस्टमार्टम को भेजा.