Bareilly news : मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत आज ऑगनबाडी केन्द्र, में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, बरेली ——————– मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत आज ऑगनबाडी केन्द्र, श्याम नगर गौटिया उरला जागीर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ———————
बरेली 12 मार्च। मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत उप निदेशक महिला कल्याण/जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती नीता अहिरवार द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में सुश्री संध्या जायसवाल बाल सरंक्षण अधिकारी द्वारा ऑगनवाडी केन्द्र श्याम नगर गौटिया उरला जागीर, विकास खण्ड बिथरी चैनपुर में ग्राम बाल सरंक्षण समिति की बैठक की गयी। जिसमें महिलाओं/बालिकाओं को मिशन शक्ति व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं कन्या सुमंगला योजना के कलेण्डर वितरित कर प्रचार प्रसार एवं 181-महिला हेल्पलाइन नम्बर, 1090-वीमेन पावर लाइन, 1098-चाइल्ड हेल्पलाइन, 112-आपात सेवायें आदि हेल्पलाइन नम्बर दहेज से पीड़ित बालिकाओं एवं महिलाओं के प्रति हिंसा/अपराध करने वालों की पहचान उजागर करने एवं महिलाओं व बच्चों की तस्करी तथा बलपूर्वक भिक्षावृत्ति एवं बाल श्रम के विषय में जानकारी, घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं, पॉक्सो, कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैगिक उत्पीडन, पी0सी0पी0एन0डी0टी अधिनियम की जानकारी दी गयी।
बरेली से संपादक गोपाल चंद्र अग्रवाल,(राजू शर्मा) की रिपोर्ट !