Bareilly News : थाना सुभाष नगर पुलिस ने दो शातिर चोर/लूटेरों को किया गिरफ्तार.

बरेली। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली द्वारा वाहन चोरों व लुटेरों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर जनपद बरेली व श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय बरेली के निर्देशन में एवं प्रभारी निरीक्षक थाना सुभाषनगर श्री विश्वजीत प्रताप सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थाना सुभाषनगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर सिठौरा प्राइमरी स्कूल से करीब 20 कदम पहले दो मोटर साइकिल पर सवार 02 व्यक्ति 1. आकाश कुमार पुत्र गेंदनलाल निवासी बीडीए कालोनी थाना सुभाषनगर बरेली 2. लखन गुप्ता पुत्र स्व0 अरविन्द कुमार गुप्ता निवासी ईंटगांव थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत हाल पता त्रिरुपति धाम विस्तार कालोनी थाना सुभाषनगर बरेली को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये व्यक्तियों से कुल 6600/- रुपये नगद व दो अदद तमंचे 315 बोर मय दो अदद कारतूस 315 बोर नाजायज व 2 अदद चोरी की मोटर साईकिल क्रमशः 1. होण्डा शाईन सुरमई कलर बिना नम्बर प्लेट चैसिस नं0 ME4JC651JG7433158 इंजन नम्बर JC65E70647236 2. पैशन प्रो रंग ब्लैक ग्रे बिना नम्बर जिसका चैसिस नम्बर MBLHA10BJEHK1507 इंजन नम्बर HA10ETEHL11187 को बरामद किया गया। जिसके सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही कर अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः- 1. आकाश कुमार पुत्र गेंदनलाल निवासी बीडीए कालोनी थाना सुभाषनगर बरेली। 2. लखन गुप्ता पुत्र स्व0 अरविन्द कुमार गुप्ता निवासी ईंटगांव थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत हाल पता त्रिरुपति धाम विस्तार कालोनी थाना सुभाषनगर बरेली

फरार अभियुक्तगणः- 1. अभि0 – रजत गुप्ता पुत्र स्व0 अरविन्द कुमार गुप्ता निवासी ईट गांव थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत हाल पता त्रिरुपति धाम विस्तार कालोनी थाना सुभाषनगर जनपद बरेली। 2. अभि0 – भोला पुत्र इन्द्रपाल निवासी – गली नं0 4 चांदमारी थाना सुभाषनगर जनपद बरेली।

पंजीकृत अभियोगः- 1. मु0अ0सं0 552/2022 धारा 3/25 A.ACT थाना सुभाषनगर, बरेली। 2. मु0अ0सं0 553/2022 धारा 3/25 A.ACT थाना सुभाषनगर , बरेली।

बरामदगी का विवरणः- 1. मोटरसाईकिल पैशन प्रो रंग ब्लैक ग्रे कलर बिना नम्बर जिसका चेसिस नं0 MBLHA10BJEHK1507 इंजन नम्बर HA10ETEHL11187 सम्बन्धित मु0अ0सं0 462/22 धारा 452/392/323 भादवि थाना सुभाषनगर, बरेली। 2. मोटरसाईकल होण्डा शाईन सुरमई कलर बिना नम्बर प्लेट चैसिस नं0 ME4JC651JG7433158 इंजन नम्बर JC65E70647236 सम्बन्धित मु0अ0सं0 380/2022 धारा 379 भादवि थाना सुभाषनगर, बरेली। 3. 02 अदद तमंचे देशी नाजायज मय 02 अदद कारतूस 315 बोर । 4. 6600 रूपये नकद ।

आपराधिक इतिहासः- अभियुक्त आकाश कुमार पुत्र गेंदनलाल का अपराधिक इतिहास- 1. मु0अ0स0 198/19 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना सुभाषनगर,बरेली। 2. मु0अ0स0 200/19 धारा 411/414/420 भादवि थाना सुभाषनगर,बरेली। 3. मु0अ0स0 69/19 धारा 379 भादवि थाना सुभाषनगर, बरेली। 4. मु0अ0स0 106/19 धारा 379/411/414/420 भादवि थाना सुभाषनगर, बरेली। 5. मु0अ0स 380/22 धारा 379 भादवि थाना सुभाषनगर,बरेली। 6. मु0अ0स0 426/22 धारा 392/411/413 भादवि थाना सुभाषनगर,बरेली। 7. मु0अ0स0 552/22 धारा 3/25 A ACT थाना सुभाषनगर,बरेली। 8. मु0अ0सं0 462/22 धारा 452/392/323/411/413 IPC थाना सुभाषनगर,बरेली।

अभियुक्त लखन गुप्ता पुत्र स्व0 अरविन्द कुमार गुप्ता का अपराधिक इतिहास- 1. मु0अ0स0 274/2018 धारा 414 आईपीसी जी0आर0पी0 बरेली 2. मु0अ0स0 303/2018 धारा 2/3 गैगस्टार एक्ट थाना जी0आर0पी0 बरेली 3. मु0अ0स 380/22 धारा 379 भादवि थाना सुभाषनगर,बरेली। 4. मु0अ0स0 426/22 धारा 392/411/413 भादवि थाना सुभाषनगर,बरेली। 5. मु0अ0स0 553/22 धारा 3/25 A ACT थाना सुभाषनगर,बरेली। 6. मु0अ0सं0 462/22 धारा 452/392/323/411/413 IPC थाना सुभाषनगर,बरेली।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :- 1. उ0नि0 श्री संदीप कुमार थाना सुभाषनगर,बरेली। 2. का0 2049 आशीष कुमार थाना सुभाषनगर, बरेली। 3. कां0 1180 दिलीप कुमार थाना सुभाषनगर,बरेली। 4. का0 1787 शैलेन्द्र थाना सुभाषनगर, बरेली। 5. का0 1335 अंकुर शर्मा थाना सुभाषनगर, बरेली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: