Bareilly News : मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, बरेली

बरेली, 05 दिसम्बर। जनपद बरेली में महिलाओं के खिलाफ हिंसा और भेदभाव के उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान व मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत उप निदेशक महिला कल्याण/जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती नीता अहिरवार के निर्देशानुसार कान्ति कपूर कन्या इंटर कॉलेज, इज्जतनगर में महिला शक्ति केंद्र बरेली से महिला कल्याण अधिकारी सोनम शर्मा द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर किशोरियों को दहेज प्रतिषेध अधिनियम-1961 व महिलाओं के साथ हो रही हिंसा को रोकना और समर्थ भारत का निर्माण करना है।

यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता अर्थात जहां नारी की पूजा होती है, नारी का सम्मान होता है, वहां देवताओं का निवास होता है, इसलिए महिलाओं का हमेशा सम्मान करना चाहिए और उनको आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना चाहिए, साथ ही साइबर क्राईम रिर्पोटिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in के बारे में एवं मतदान करने व मतदान के लिए जनमानस को प्रेरित करने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही बताया गया कि अपना नाम मतदान सूची में सम्मिलित कराने हेतु फार्म- 6क भरें। आधार नंबर को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए फार्म- 6ख भरें। मतदाता सूची में सम्मिलित नाम को हटाने हेतु फार्म-7 भरें। मतदाता सूची में प्रतिस्थापन /दिव्यांगजन/चिन्हांकित संबंधी प्रविष्टियों का सुधार/निवास स्थानांतरण हेतु फार्म- 8 भरें।

इसके अतिरिक्त बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर, 1090 वूमेन पॉवर हेल्पलाइन नंबर व 112 पुलिस हेल्पलाइन नंबर एवं कन्या सुमंगला योजना आदि के बारे में बताया गया। साथ ही समाज सेवी श्री कृष्ण स्वरूप द्वारा बालकों को नैतिक शिक्षा, जीवन में शिक्षा का महत्व, वृक्षों की सुरक्षा, बिजली, पानी बचाओ आदि के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर से केस वर्कर श्रीमती रीना के द्वारा 181 हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

गोपाल चंद्र अग्रवाल संपादक आल राइट्स मैगज़ीन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: