Bareilly News : नाम बदलकर नौ साल तक पुलिस को चकमा देने वाला माडल टाउन का सट्टेबाज गौरव गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी छोटी खबरों की जानकारी जानने के लिए जुड़े रहिए ऑल राइट्स मैगज़ीन के साथ.

बरेली। माडल टाउन का शातिर सट्टेबाज अपना नाम बदलकर नौ साल तक पुलिस को चकमा देता रहा। कोर्ट से डबल वारंट जारी होने के बाद रविवार को बारादरी पुलिस ने माडल टाउन के शहदाना कालोनी के रहने वाले जुआरी गौरव आहूजा उर्फ जय आहूजा को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी माडल स्टेडियम रोड पर गेट के पास मोबाइल शाप चलाता है। आरोपी बारादरी थाने के लाकअप में बंद है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जायेगा।

बारादरी थाना पुलिस रिकॉर्ड में गौरव आहूजा नाम है लेकिन असल जिंदगी में उसने अपना नाम जय रख लिया। वह खुद को जय आहूजा बताता रहा। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी ने अपनी पहचान ही बदल डाली। जब-जब पुलिस वारंट लेकर घर पहुंची, वह नए नाम के सहारे खुद को बेकसूर बताकर पल्ला झाड़ता रहा।

पुलिस उसका नया पता खोजती रही। पुलिस के पास गिरफ्तारी के दौरान का फोटो न होने के कारण वह नाक के नीचे अपनी मोबाइल की दुकान चलाता रहा। करीब नौ साल तक यह खेल चलता रहा। पुलिस दस्तक देती रही लेकिन हर बार बदले नाम की वजह से वह बचता रहा।

मामला तब और गंभीर हो गया जब जांच में सामने आया कि आरोपी ने बदले हुए नाम से आधार कार्ड तक तैयार करा लिया था। यानी फर्जी पहचान को कानूनी दस्तावेज का रूप देकर वह जांच एजेंसियों को गुमराह करता रहा। थाना प्रभारी बारादरी धनंजय पांडे ने बताया कि आरोपी की गतिविधियों पर पहले से नजर रखी जा रही थी।

शक गहराने पर पुलिस ने अलग-अलग स्रोतों से जानकारी जुटाई। क्रॉस-वेरिफिकेशन में साफ हुआ कि गौरव आहूजा और जय आहूजा एक ही शख्स हैं। वारंट आने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी हिरासत में है। उसे जेल भेजा जा रहा है।

रिपोर्ट: रोहिताश कुमार भास्कर,
बरेली,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

बरेली। अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन के निर्देशन में Ajay Kumar Sahni (डीआईजी रेंज) की विशेष उपस्थिति में रुहेलखंड विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: