Bareilly News : आश्रय गृह में लगाया गया विधिक जागरूकता शिविर
बरेली, 24 जून। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेशानुसार तथा माननीय जनपद न्यायाधीश श्री विनोद कुमार के दिशा निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मानसिक मंदित आश्रय गृह हरूनगला में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

अपर जिला जज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री निर्मल कुमार ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पैरा लीगल वालंटियर सत्यपाल सिंह, ज्वाला देव अग्रवाल, रजत कुमार और शुभम राय द्वारा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण और उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत आश्रय गृह हरूनगला में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया,

जिसमें संस्था अधीक्षक श्री नवीन जौहरी व समस्त कर्मचारियों के साथ आश्रय गृह में उपस्थित बच्चों और महिलाओं को विधिक जानकारी उपलब्ध कराई गई। साथ ही बच्चों को यौन उत्पीड़न के संबंध में भी जानकारी दी गई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लगातार समाज में जागरूकता फैलाने के लिए और अधिक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए शिविर के आयोजन अलग-अलग क्षेत्रों में किए जा रहे हैं, जिससे आम जनता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बरेली द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठा सके।
विधिक जागरूकता कार्यक्रम में पैरा लीगल वालंटियर उसके साथ संस्था अधीक्षक श्री नवीन जौहरी, वार्डन श्रीमती अनुजा श्रीवास्तव, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट कु. भारती कश्यप, साइकोलॉजिस्ट श्रीमती नीलम शर्मा, फिजियोथैरेपिस्ट श्रीमती लता शर्मा व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बरेली
ब्यूरो रिपोर्ट , आल राइट्स मैगज़ीन
