Bareilly News : बहेड़ी। थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी
बहेड़ी। थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बहेड़ी पुलिस ने एक धंधेबाज को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के पास से 240 ग्राम अवैध चरस (सुल्फा) बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई दिनांक 14 फरवरी 2026 को की गई। उप निरीक्षक शिव कुमार मिश्र अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान ग्राम सैदपुर की ओर नहर पुलिया से कुछ दूरी पर संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 240 ग्राम चरस (सुल्फा) बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर थाने लाकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सफीउल्ला पुत्र अताउल्ला, निवासी भिरकारीपुर थाना सुनगढ़ी, जनपद पीलीभीत, उम्र करीब 50 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के कारोबार पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी और क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी चलता रहेगा।
रिपोर्ट: रोहिताश कुमार भास्कर,
बरेली,
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )
