Bareilly News : मुख्य विकास अधिकारी श्री जग प्रवेश की अध्यक्षता में कैच दि रेन के सम्बन्ध में बैठक हुई सम्पन्न
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जिन विद्यालयों में अभी तक वाटर हार्वेस्टिंग की रूपरेखा बनाने का कार्य अभी तक नहीं हो पाया है उसे एक सप्ताह के अन्दर शीघ्र बनाया जाये
बरेली, 26 जून। मुख्य विकास अधिकारी श्री जग प्रवेश की अध्यक्षता में आज कैच दि रेन के सम्बन्ध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनपद बरेली में रामनगर, मझगवां, आलमपुर जाफराबाद एवं फरीदपुर के ऐसे ब्लाक हैं जहां पर जल का स्तर नीचे होता जा रहा है। उन्होंने समस्त बी0डी0ओ0 को इसमें शीघ्र सुधार करने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों में अभी तक वाटर हार्वेस्टिंग की रूपरेखा बनाने का कार्य अभी तक नहीं हो पाया है उसे एक सप्ताह के अन्दर शीघ्र बनाया जाये। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिये कि जिन ग्रामों में हैंडपंप की रिबोर का कार्य होना है उसे 100 फिट के अन्दर कराया जाये। उन्होंने जल निगम को निर्देश दिये कि जो भी कार्य पूर्ण होता जा रहा है उसकी फीडिंग भी लगातार पोर्टल पर की जाये।



बैठक में डी.सी मनरेगा श्री गंगाराम, जिला वनाधिकारी श्री समीर कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री धर्मेन्द्र कुमार, समस्त बी0डी0ओ0 सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, बरेली
ब्यूरो रिपोर्ट , आल राइट्स मैगज़ीन
