Bareilly News : दरगाह आलाहज़रत से उठी फ़्रांस के ख़िलाफ़ आवाज़

प्रेस विज्ञप्ति दरगाह आला हजरत/ताजुश्शरिया बरेली ।। 29/10/2020 विश्व का सबसे बड़ा सुन्नी मरकज़ से उठी फ्रांस के खिलाफ आवाज, दरगाह आला हजरत के उल्माओ ने जताया सख्त विरोध।

नबी की शान में गुस्ताखी बर्दाश नही- सलमान मिया विश्व का सब से बड़ा सुन्नी मरकज़ दरगाह आला हजरत के संगठन जमात रज़ा-ए-मुस्तफ़ा ने फ्रांस के राष्ट्रपति ईमैनुएल मैक्रों के खिलाफ सख्त विरोध जताया। जिसकी सरपरस्ती काजी-ए-हिन्दुस्तान मुफ्ती मोहम्मद असजद रज़ा खाँ कादरी कर रहें है। जमात के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान मिया ने बताया फ्रांस के राष्ट्रपति ईमैनुएल मैक्रों ने नबी की शान में गुस्ताखी कर के विश्व भर के मुसलमानों की भावनाओं को ठेस पहुचाई है। मुसलमान सब कुछ बर्दाश कर सकता है अपने नबी की शान में गुस्ताखी बिल्कुल बर्दाश नही कर सकता। हिन्दुस्तान साहित विश्व भर के उल्माओ में इसको लेकर सख्त आक्रोश है। बरेली साहित विश्व भर में मुसलमान अपने अपने तरीके से विरोध दर्ज कर रहा है। नबी-ए-करीम की आमद की खुशी में मुसलमान सड़के सजा रहें है, घर सजा रहें है, दरगाहो व मस्जिदों को सजा रहें और अपने घरों में झंडे लगा रहें है। और दूसरी जगा अपने नबी की शान में गुस्ताखी मुसलमान कैसे बर्दाश कर सकता है ? मुसलमान अपने नबी की शान के लिए खुशी खुशी जान भी देने को तैयार है। हिन्दुस्तान की हुकूमत को चाहिए फ्रांस के दुतावास को बुला कर जो नबी की शान में फ्रांस के राष्ट्रपति ने गुस्ताखी की है उसका सख्त विरोध दर्ज कराए। संयुक्त राष्ट्र संघ (यू एन ओ) को भी चाहिए फ्रांस की इस घटिया हरकत पर विरोध प्रकट करें। बरेली साहित हिन्दुस्तान भर के मुसलमानों से अपील फ्रांस की बस्तुओ (समान) का बाईकाट किया जाए। बरेली में अमान ओ अमान के खातिर हमने चांद ही लोगो के साथ ही विरोध दर्ज करवाया है। जमात के प्रवक्ता समरान खान ने बताया फ्रांस के राष्ट्रपति ईमैनुएल मैक्रों के खिलाफ दोपहर 3:30 बजे दरगाह आला हजरत से जमात के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान मिया और फरमान मिया के नित्रव में आशिकाने रसूल और आशिकाने आला हज़रत का काफिला जमात रज़ा-ए-मुस्तफ़ा के बैनर तले तक्तिया और बैनर के साथ आयूब खाँ के चौहारा पुहचा और फ्रांस के राष्ट्रपति ईमैनुएल मैक्रों खिलाफ विरोध जताया और मुर्दबाद के नारे लगाए और फ्रांस का झंडा जलाया। सिटी मजिस्ट्रेट मदन कुमार जी के मध्यम से हिन्दुस्तान के राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी सौपा। इस मौके पर सुभान हसन खाँ, मौलाना राहत, मौलाना शम्स रज़ा, मौलाना सैय्यद सैफ अली कादरी, हाफिज इकराम रज़ा खाँ, समरान खान, डॉक्टर मेहंदी हसन, मौलाना निजामुद्दीन, मोईन खाँ, अब्दुल्लाह रज़ा खाँ, बख्तियार खाँ, शाईबूद्दीन रज़वी, वसीम रज़ा, फैजान रज़ा, आकिल रज़ा, डॉक्टर जफर रज़ा आदी मौजूद रहें ।। समरान खान मीडिया प्रभारी जमात रज़ा-ए-मुस्तफ़ा दरगाह आला हजरत

 

बरेली से दानिश रज़ा खान की रिपोर्ट !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: