बरेली : देर आए लेकिन दुरुस्त आए जल्दी प्रशासन चैता

सीएम के आगमन से पहले अवैध मीट फैक्ट्री सील:

बरेली में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पांच दिन पहले आखिर प्रशासन की नींद टूट ही गई। जिले में लंबे समय से मानकों के खिलाफ चल रहे मीट पलांट मारिया फ्रोजेन के खिलाफ शुक्रवार को कार्रवाई की गई है। जहां प्रशासन के आदेश पर नगर निगम ने फैक्ट्री को सील कर दिया है। इससे पहले भाजपा के महापौर और अन्य भाजपा नेताओं ने शासन में शिकायत की थी। जिसमें कहा गया था कि मीट प्लांट अवैध तरह से कर रहा है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ी कार्यवाही की है उक्त फेक्ट्री नगर निगम से अनुबंधित हो कर अपन काम कर रही थी आप मारिया फ्रोजेन के खिलाफ लागतार शासन को अनियमितता की शिकायत मिल रही थी शासन ने भारत समाचार की खबर का संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव मनोज कुमार ने फैक्ट्री को तत्काल बंद करने के आदेश दिए। इसी के तहत अवैध मीट प्लांट को सील कर दिया गया है।

बरेली में मारिया फ्रोजेन के खिलाफ लगातार शिकायत की गई। जिसमें कहा गया कि यह फैक्ट्री मानकों के खिलाफ चल रही है। इसकी जांच कराई गई तो पता चला कि आरोप सही हैं, यहां पशु कटान की संख्या कई गुना अधिक की जा रही थी। जिसके बाद बिजली पानी व अन्य सुविधाओं को बंद करने के निर्देश दिए गए। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से जारी आदेश में कहा गया कि फैक्ट्री प्रबंधन ने जानबूझ कर तथ्यों को छिपाया है। तय मानकों ने विरुद्ध जाकर फैक्ट्री के अंदर काम किया जा रहा है।

इस मीट प्लांट के 300 जानवर काटने की परमिशन दी गयी थी। लेकिन फैक्ट्री के अंदर 700 से लेकर 800 जानवरों को काटने की परमिशन तथ्य छिपा कर परमिशन ली गयई। जांच में इसे मानकों के विपरीत माना गया। साथ ही कहा गया कि फैक्ट्री प्रबंधन का कृत्य दण्डनीय अपराध है तत्काल इस फैक्ट्री को सीज करने के आदेश लखनऊ से प्रदूषण बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिंह ने दिए। रोहित सिंह क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी बरेली ने कहा की फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। यह मानकों के विपरीत चल रही है।

नगर निगम के चुनाव से पहले बरेली प्रशासन की यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। भाजपा के मेयर उमेश गौतम ने कहा कि यह सरकार की बड़ी कार्रवाई है। हर हाल में शासन के आदेशों का पालन कराया जाएगा। फैक्ट्री में बिजली पानी को बंद करा दिया गया।

गोपाल चंद्र अग्रवाल संपादक आल राइट्स मैगज़ीन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: