बरेली इण्डियन वूमेन राइट्स कैंडल मार्च
देश में महिलाओ पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ बरेली में इंडियन वूमेन राइट्स संस्था से जुडी महिलाओ ने कैंडल मार्च निकाला | यह कैंडिल मार्च बरेली पटेल चौक से शुरू होकर चौकी चौराह पर समाप्त हुआ | कैंडिल मार्च निकाल रही संघठन की महिलाओ ने सरकार से अपील की है की महिलाओ से हो रहे अत्याचार (बलात्कार, छेड़छाड़, दहेज हत्या, और एसिड अटैक) जैसी घटनाओ पर पूरी तरह अंकुश लगाने का काम करे | वही संस्था ने मासूम बच्चियों से बलात्कार और हत्या का विरोध किया | संस्था की नायक शबनम मलिक ने कहा है- उनकी संस्था महिलाओ पर अत्याचार के खिलाफ लगातार आवाज उठाती रहेगी और महिलाओ के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी | वही संस्था की मंडल अध्यक्ष गीता राणा ने सरकार से गुजारिश करते हुए कहा की महिलाओ पर अत्याचार रोकने के लिए सरकार कड़े कदम उठाये |