बरेली। नवरात्र पर्व के मद्देनज़र मिलावटी खाद्य पदार्थों पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सख्ती तेज कर दी है।

उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी छोटी खबरों की जानकारी जानने के लिए जुड़े रहिए ऑल राइट्स मैगज़ीन के साथ.

बरेली। नवरात्र पर्व के मद्देनज़र मिलावटी खाद्य पदार्थों पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सख्ती तेज कर दी है।

विभागीय अधिकारियों ने जिले के विभिन्न इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर 14 खाद्य एवं पेय पदार्थों के नमूने एकत्र किए हैं।

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश और जिलाधिकारी के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय अक्षय गोयल के नेतृत्व में टीम ने शहर के कई क्षेत्रों में किराना और जनरल स्टोरों की जांच की।

छापेमारी के दौरान मूंगफली दाना, साबूदाना, मखाना, छुहारा, कुट्टू व सिंघाड़ा आटा, फलाहारी नमकीन, खोया और सरसों के तेल जैसे खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।

कार्रवाई गंगापुर, सैनिक कॉलोनी, राजेंद्र नगर, नकटिया, पीलीभीत रोड, फरीदपुर और भगवंतापुर समेत कई स्थानों पर की गई।

सभी नमूनों को परीक्षण के लिए झांसी स्थित प्रयोगशाला भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सहायक आयुक्त अक्षय गोयल ने कहा कि नवरात्र के दौरान लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी!

रिपोर्ट: रोहिताश कुमार भास्कर,
बरेली,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

Bareilly UP : बरेली नगर निगम में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर अवैध वसूली का बड़ा मामला सामने आया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: