बरेली। मशहूर यूट्यूबर साक्षी मिश्रा एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं।

बरेली। मशहूर यूट्यूबर साक्षी मिश्रा एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। प्रेम विवाह के बाद से ही लगातार विवादों और विरोध का सामना कर रही साक्षी और उनके पति अजितेश कुमार अब नए विवादों से घिर गए हैं।

रविवार को अजितेश ने खुद अपने पिता जी पार्टी लख्खी शाह बंजारा क्रांतिकारी समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि शादी के बाद से उन्हें और उनकी पत्नी साक्षी मिश्रा को लगातार धमकाया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

अजितेश कुमार, निवासी वीर सावरकर नगर, थाना इज्जतनगर ने तहरीर देकर गोविंद नायक, कृपाल नायक, दिनेश नायक, उदय राणावत और जितेंद्र नायक सहित अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

7 सितंबर को जरानी आवागढ़ में एक कार्यक्रम में मंत्री प्रतिनिधि पंचायती राज संजय नायक बंजारा ने साक्षी मिश्रा और अजितेश को विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित कर दिया था इसी बात से लख्खी शाह बंजारा क्रांतिकारी समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश नायक बंजारा नाराज थे जो को साक्षी मिश्रा के ससुर है

लगाए गए गंभीर आरोप अजितेश ने अपनी शिकायत में चार प्रमुख आरोप लगाए हैं।

1. गाली-गलौज और अभद्र भाषा का इस्तेमाल आरोप है कि आरोपी लगातार अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें और उनकी पत्नी को नीचा दिखा रहे हैं।

2. हत्या की धमकी – कई बार जान से मारने की धमकियां दी गई हैं, जिससे दंपती भयभीत हैं।

3. समाज से बहिष्कार की धमकी – आरोपियों ने कहा है कि उन्हें समाज से अलग-थलग कर दिया जाएगा।

4. मानसिक उत्पीड़न – लगातार मानसिक यातनाएं दी जा रही हैं, जिससे दोनों दंपती तनाव में जी रहे हैं।

पहले भी लग चुके हैं आरोप

यह पहला मौका नहीं है जब इस विवाद ने तूल पकड़ा हो। इससे पहले साक्षी मिश्रा ने भी अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने सार्वजनिक मंच से कहा था कि उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है और उनकी जिंदगी कठिन बना दी गई है। उस समय भी यह मामला स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना था और सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ था।

सोशल मीडिया पर चर्चा

साक्षी मिश्रा सोशल मीडिया की जानी-मानी शख्सियत हैं और उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। यही कारण है कि उनके निजी जीवन से जुड़े विवाद अक्सर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाते हैं। पति द्वारा दर्ज कराए गए नए मुकदमे के बाद यह विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर लोग इस मामले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

पुलिस से सुरक्षा की मांग

अजितेश ने पुलिस से अनुरोध किया है कि आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उन्हें दंडित किया जाए। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस पूरे विवाद ने न केवल बरेली में बल्कि सोशल मीडिया पर भी माहौल गरमा दिया है। प्रेम विवाह को लेकर परिवारिक विवाद एक बार फिर कानून और समाज के बीच बड़ी बहस का मुद्दा बन गया है।

बरेली से रोहिताश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: