बरेली: प्रतिबंधित मांगुर मछली पकड़ी

बरेली: 15 लाख की प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली बरामद

बरेली (उत्तर प्रदेश): फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर मत्स्य विभाग और पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली से लदा एक ट्रक पकड़ा है। बरेली मंडल की उप निदेशक गायत्री पांडेय की अगुवाई में टीम ने घेराबंदी कर इस खेप को ज़ब्त किया।

पश्चिम बंगाल से हरियाणा जा रही थी खेप

मत्स्य विभाग को सूचना मिली थी कि ट्रक के जरिए भारी मात्रा में प्रतिबंधित मछली पश्चिम बंगाल से हरियाणा ले जाई जा रही है। टीम ने जब पीछा किया, तो तस्कर और चालक ट्रक को बहगुल नदी पुल के पास ‘वैष्णो ढाबा’ के सामने छोड़कर फरार हो गए।

25 कुंतल मछली और 15 लाख की कीमत

ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें लगभग 20 से 25 कुंतल प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली (करीब 10 दिन के बच्चे) बरामद हुई। पकड़ी गई मछली की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। मौके पर मीरगंज एसडीएम आलोक कुमार सिंह, नायब तहसीलदार अरविंद कुमार और लेखपाल भी पहुंच गए।

कैंसर का खतरा: क्यों है यह प्रतिबंधित?

उप निदेशक गायत्री पांडेय ने बताया कि थाई मांगुर मछली सेहत के लिए अत्यंत घातक है। इसे खाने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। पारिस्थितिकी तंत्र और मानव स्वास्थ्य के लिए खतरनाक होने के कारण भारत में इस मछली के पालन और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध है।

सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया

मत्स्य विभाग ने मछली का सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेज दिया है। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि ट्रक को ज़ब्त कर थाने में खड़ा करा दिया गया है। लैब से रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


बरेली से रोहिताश कुमार भास्कर

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,

सीनियर एडिटर (Allrights Magazine)


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: