बरेली। शहर के माधोबाड़ी नई बस्ती मंदिर चौक पर आज मानवता और सेवा का अनोखा दृश्य देखने को मिला,

बरेली। शहर के माधोबाड़ी नई बस्ती मंदिर चौक पर आज मानवता और सेवा का अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब समाजसेवी डॉ अनीस बेग द्वारा सर्दी से राहत दिलाने के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर सैकड़ों गरीब, बेसहारा महिलाएं और जरूरतमंद लोग कंबल पाकर खुशी से झूम उठे।

कार्यक्रम PDA महापंचायत के अंतर्गत आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए।

डॉ अनीस बेग ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना ही सबसे बड़ा धर्म है और समाज के हर सक्षम व्यक्ति को आगे आकर गरीबों की सहायता करनी चाहिए।

इस अवसर पर कुलदीप बाल्मीकि (आंबेडकर वाहिनी राष्ट्रीय सचिव), समाजवादी पार्टी महानगर के शमीम खान सुल्तानी, स्मृति यादव और गज़ाला अंसारी सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मौजूद सभी अतिथियों और पदाधिकारियों ने डॉ अनीस बेग का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया और उनके इस सेवा कार्य की जमकर सराहना की।

कंबल वितरण के दौरान महिलाओं और बुजुर्गों ने आयोजकों को दुआएं दीं। कार्यक्रम में सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी दिया गया।

125 कैंट विधानसभा में डॉ अनीस बेग ने फूंका चुनावी बिगुल, जनसेवा के साथ राजनीति में बढ़ाया कदम कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान डॉ अनीस बेग ने 125 कैंट विधानसभा क्षेत्र में अपनी सक्रियता को लेकर बड़ा संकेत देते हुए चुनावी बिगुल फूंक दिया।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की सेवा और विकास के लिए वह हर स्तर पर संघर्ष करेंगे।

डॉ अनीस बेग के इस ऐलान के बाद समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर समर्थन जताया। राजनीतिक गलियारों में भी इस घोषणा के बाद हलचल तेज हो गई है।

डॉ अनीस बेग ने कहा कि कैंट विधानसभा क्षेत्र में गरीबों, महिलाओं, युवाओं और जरूरतमंदों के अधिकारों के लिए वह लगातार आवाज उठाते रहेंगे और जनता के सहयोग से आगे की रणनीति तय करेंगे।

माधोबाड़ी नई बस्ती में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल जरूरतमंदों के लिए राहत लेकर आया, बल्कि आने वाले चुनावी माहौल में डॉ अनीस बेग की मजबूत दस्तक के रूप में भी देखा जा रहा है।

बरेली से रोहिताश कुमार भास्कर

T20 World Cup 2026 : सूर्या भाई की बात पर यकीन नहीं हुआ था, मोहम्मद सिराज ने कहा

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: