बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ का बड़ा मामला सामने आया है।
उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी छोटी खबरों की जानकारी जानने के लिए जुड़े रहिए ऑल राइट्स मैगज़ीन के साथ.
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ का बड़ा मामला सामने आया है। भुता थाना क्षेत्र के गंगापुर स्थित सहोद्रा देवी मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य कमलेश कुमार को पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आरोप है कि स्कूल को केवल 10वीं तक की मान्यता होने के बावजूद इंटरमीडिएट में प्रवेश लेकर छात्राओं से मोटी फीस वसूली गई।
जानकारी के अनुसार, आरोपी प्रधानाचार्य ने 12वीं कक्षा में प्रवेश के नाम पर छात्राओं से फॉर्म भरवाए और हजारों रुपये की फीस जमा करवाई। लेकिन परीक्षा के समय 9 छात्राओं को प्रवेश पत्र तक नहीं दिए गए। जब छात्राओं और उनके परिजनों ने स्कूल प्रबंधन से जवाब मांगा तो उन्हें टालमटोल किया गया। इसके बाद पीड़ित छात्राओं ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस जांच में सामने आया कि इंटरमीडिएट की मान्यता न होने के बावजूद दाखिले किए गए, जो स्पष्ट रूप से नियमों का उल्लंघन है। भुता थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अन्य जिम्मेदार लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
इस घटना ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन की इस हरकत ने छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।
बरेली डीएम अविनश सिंह कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और पीड़ित छात्राओं को न्याय दिलाया जाएगा।
रिपोर्ट: रोहिताश कुमार भास्कर,
बरेली,
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )
सोई में मौत का जाल- औरंगाबाद में गैस लीक से पिता-पुत्र समेत 5 घायल
