महिला सशक्तिकरण और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाली बबीता रस्तोगी को महिला सुरक्षा समिति राज्य कर द्वारा आंतरिक परिवार समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।
बरेली। महिला सशक्तिकरण और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाली बबीता रस्तोगी को महिला सुरक्षा समिति राज्य कर द्वारा आंतरिक परिवार समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।
बधाई देने वालों में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, उत्तर प्रदेश सरकार के वन मंत्री अरुण सक्सेना, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता रवि रस्तोगी, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुरेश रस्तोगी, रस्तोगी सभा के पूर्व अध्यक्ष विनोद रस्तोगी, रस्तोगी सभा अध्यक्ष गोपाल रस्तोगी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रेम प्रकाश अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता चौधरी असलम, क्षेत्रीय अध्यक्ष आईवीएफ जगमोहन गुप्ता, मंडल प्रभारी गोपेश अग्रवाल, जिला अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, धीरू यादव, डॉ. प्रमेन्द्र माहेश्वरी और कविराज रोहित राकेश सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।
बबीता रस्तोगी ने इस सम्मान के लिए सभी शुभचिंतकों का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया और कहा कि वे महिला सुरक्षा एवं सामाजिक न्याय के लिए अपने प्रयासों को और अधिक मजबूत करेंगी।
बरेली से रोहिताश कुमार की रिपोर्ट