आर्किटेक्ट पिकलबॉल टूर्नामेंट 2026 का भव्य समापन, टीम नेक्सियन बनी चैंपियन
मुंबई, एशियन पेंट्स ब्यूटीफुल होम्स इनवोग द्वारा प्रस्तुत और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीरियर डिज़ाइनर्स , मुंबई रीजनल चैप्टर के सहयोग से आयोजित आर्किटेक्ट पिकलबॉल टूर्नामेंट 2026 का समापन 7 और 8 फरवरी को रोमांचक और हाई-एनर्जी फाइनल मुकाबलों के साथ हुआ। इस टूर्नामेंट में मुंबई भर से 150 से अधिक आर्किटेक्ट्स और इंटीरियर डिज़ाइनर्स ने हिस्सा लिया, जहाँ फिटनेस, टीमवर्क और कम्युनिटी स्पिरिट का शानदार संगम देखने को मिला।
टूर्नामेंट के कड़े मुकाबले में टीम नेक्सियन ने चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया, जबकि टीम स्टील्क्स रनर-अप रही। इसके साथ ही एपीबी टूर के सीज़न 2 का सफल और यादगार समापन हुआ। विजेता टीम की कप्तान आईडी. सोनिया पोद्दार ने इसे डिज़ाइन फ्रैटरनिटी के साथ एक सहज, मज़ेदार और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में जुड़ने का बेहतरीन अवसर बताया।
आर्किटेक्ट मिलिंद पई, मानद सचिव (आईआईआईडी) ने कहा कि इस टूर्नामेंट ने काम से परे जाकर स्वास्थ्य, सौहार्द और सार्थक संवाद को बढ़ावा दिया। विभिन्न टीमों के कप्तानों—आर्किटेक्ट संदीप शिखरे (स्टील्क्स), आर्किटेक्ट अहमद शेख (कॉमलक्स), आर्किटेक्ट विपुल तापके (चांगी लाइट्स), आर्किटेक्ट रेज़ा काबुल (हेरिटेज मार्बल) और आर्किटेक्ट कुतुब मंडवीवाला (द सिलेक्ट)—ने भी टीमवर्क, जज़्बे और आपसी भाईचारे की भावना को टूर्नामेंट की असली जीत बताया।
इस टूर्नामेंट के टाइटल स्पॉन्सर एशियन पेंट्स ब्यूटीफुल होम्स इनवोग रहे, जबकि हेरिटेज मार्बल, कॉमलक्स, द सिलेक्ट, स्टील्क्स, एआरसी वन, नेक्सियन और चांगी लाइट्स स्पॉन्सर पार्टनर्स के रूप में अपनी-अपनी टीमों के साथ मैदान में उतरे।
मनीष शाह, एमडी, एशियन पेंट्स ब्यूटीफुल होम्स इनवोग ने डिज़ाइन कम्युनिटी में वेलनेस और कोलैबोरेशन के ज़रिये मज़बूत रिश्ते बनाने पर ज़ोर दिया। वहीं राहुल जिंदल, एमडी, हेरिटेज मार्बल ने एपीबी टूर को खेल और प्रोफेशनल बॉन्डिंग का ताज़ा संगम बताया।
नितिन अग्रवाल (एमडी, कॉमलक्स) और प्रतीक अग्रवाल (एमडी, द सिलेक्ट) ने टूर्नामेंट की एनर्जी और सहयोगात्मक भावना की सराहना की, जबकि मयूर जैन, सीईओ, स्टील्क्स ने इसे अनुभव-आधारित और प्रभावशाली एंगेजमेंट का सफल उदाहरण बताया।
रश्मि आनंद, डायरेक्टर, एआरसी वन और गौरव खंडेलवाल, एवीपी, नेक्सियन ने इस पहल की अनुशासनबद्ध संरचना और उद्योग के लिए इसकी प्रासंगिकता को रेखांकित किया। कीर्ति पटेल, डायरेक्टर, चांगी लाइट्स ने इसे कोर्ट के अंदर और बाहर स्थायी रिश्ते बनाने वाला मंच बताया। गौरी वर्मा के नेतृत्व में निष्पादित यह टूर्नामेंट अब आर्किटेक्चर और इंटीरियर डिज़ाइन जगत में फिटनेस, नेटवर्किंग और कम्युनिटी बिल्डिंग को जोड़ने वाला एक विशिष्ट आंदोलन बन चुका है। सीज़न 2 की शानदार सफलता के बाद, एपीबी टूर आने वाले समय में और बड़े स्तर पर, अधिक सहभागिता और गहरे इंडस्ट्री एंगेजमेंट के साथ वापसी के लिए तैयार है।
अनिल बेदाग,
मुंबई,
मुंबई,
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

