एप्टस वैल्यू हाउसिंग की मजबूत ग्रोथ, तीसरी तिमाही में मुनाफ़ा 26% बढ़ा
मुंबई, एप्टस वैल्यू हाउसिंग फाइनेंस इंडिया लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में एक बार फिर अपनी मज़बूत और संतुलित ग्रोथ का प्रमाण दिया है। कंपनी का शुद्ध लाभ साल-दर-साल 26% बढ़कर 239 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि नौ महीनों का मुनाफ़ा 685 करोड़ रुपये रहा। यह प्रदर्शन बताता है कि चुनौतीपूर्ण माहौल में भी कंपनी की रणनीति पूरी तरह ट्रैक पर है।
दिसंबर 2025 तक कंपनी का एसेट अंडर मैनेजमेंट 21% की बढ़त के साथ 12,330 करोड़ रुपये हो गया। तीसरी तिमाही में 1,030 करोड़ रुपये के लोन वितरण के साथ एप्टस ने स्थिर ग्रोथ बनाए रखी। कुल आय भी तिमाही में 22% बढ़कर 569 करोड़ रुपये और नौ महीनों में 27% उछलकर 1,652 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
परिसंपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर कंपनी की पकड़ मज़बूत रही, जहां सकल एनपीए 1.6% और शुद्ध एनपीए 1.2% पर नियंत्रित रहे। 7.9% का आरओए और 20.2% का आरओई इंडस्ट्री में एप्टस को अग्रणी बनाता है।
335 ब्रांच के नेटवर्क, डिजिटल प्रक्रियाओं और डेटा-आधारित क्रेडिट अप्रोच के साथ एप्टस आने वाले वर्षों में 22–24% की टिकाऊ ग्रोथ के लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।
अनिल बेदाग,
मुंबई,
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )
