अमेरिका ने ईरान से कारोबार करने के कारण छह भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध, ईरान की कड़ी प्रतिक्रिया
अमेरिका ने ईरान से कारोबार करने के कारण छह भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध, ईरान की कड़ी प्रतिक्रिया
अमेरिका ने ईरान के ऊर्जा व्यापार और शिपिंग नेटवर्क को निशाना बनाते हुए छह भारतीय कंपनियों समेत कुल 20 संस्थाओं पर नए प्रतिबंधों का एलान किया है.
अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है, “ईरान का शासन मध्य पूर्व में लड़ाई को बढ़ावा देता है और वो उससे मिली कमाई का इस्तेमाल अस्थिर करने वाली गतिविधियों के लिए करता है. इसी वजह से अमेरिका ईरान के तेल, तेल उत्पाद और पेट्रोकेमिकल कारोबार से जुड़ी 20 कंपनियों पर प्रतिबंध लगा रहा है और 10 जहाजों को ब्लॉक की गई संपत्ति मान रहा है.”
ये नए प्रतिबंध ऐसे समय पर सामने आए हैं जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आयात होने वाले सामान पर 25 फ़ीसदी टैरिफ़ लगाने की घोषणा की है.
ईरान ने इन प्रतिबंधों को भेदभावपूर्ण बताते हुए कहा है, “ये अंतरराष्ट्रीय क़ानून और राष्ट्रीय संप्रभुता के सिद्धांतों का उल्लंघन है और आर्थिक साम्राज्यवाद का एक नया रूप है.”
अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से जारी प्रेस रिलीज़ में कहा गया है, “आज अमेरिका ऐसा कदम उठा रहा है जिससे उस कमाई को रोका जा सके जिसका इस्तेमाल ईरानी शासन विदेश में आतंकवाद को बढ़ावा देने और अपने ही लोगों पर दमन करने के लिए करता है.”
ब्यूरो चीफ आल राइट्स मैगज़ीन
