बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह उस वक्त हंगामे का केंद्र बन गया, जब मंडप में अचानक एक युवती पहुंच गई और दूल्हे पर गंभीर आरोप लगाने लगी।
बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह उस वक्त हंगामे का केंद्र बन गया, जब मंडप में अचानक एक युवती पहुंच गई और दूल्हे पर गंभीर आरोप लगाने लगी।
शादी की रस्में चल रही थीं, तभी युवती के अचानक सामने आने से माहौल तनावपूर्ण हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
युवती ने दावा किया कि युवक के साथ उसका पिछले करीब 9 वर्षों से प्रेम संबंध था। उसने आरोप लगाया कि युवक ने शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसे साथ रखा, लेकिन अब वह किसी दूसरी युवती से विवाह कर रहा है।
युवती ने मंडप में मौजूद लोगों के सामने दूल्हे से जवाब मांगा और शादी रुकवाने की कोशिश की।
युवती का यह भी आरोप है कि युवक उससे शादी करने के बदले 20 लाख रुपये की मांग कर रहा था। उसने कहा कि पैसे न देने पर युवक ने परिवार के दबाव में दूसरी शादी तय कर ली।
युवती के आरोपों के बाद समारोह में मौजूद मेहमान भी हैरान रह गए और दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया और थाने बुलाकर बातचीत की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवती के आरोपों की सत्यता पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों से तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद शादी समारोह कुछ देर के लिए रोक दिया गया और पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
बरेली से रोहिताश कुमार भास्कर
