बरेली धर्म परिवर्तन और शादी के दबाव से इंकार करने पर एक महिला पर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया

बरेली। धर्म परिवर्तन और शादी के दबाव से इंकार करने पर एक महिला पर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। किला थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता का आरोप है कि मिक्सी मैकेनिक राइयान उर्फ बिट्टू ने धर्म बदलकर निकाह करने का दबाव बनाया मना करने पर आरोपी ने न सिर्फ महिला को लोहे की रॉड से बुरी तरह घायल कर दिया बल्कि उसकी चार वर्षीय बेटी को अगवा करने की भी कोशिश की।

महिला का कहना है कि करीब छह महीने पहले वह अपनी मिक्सी ठीक कराने शास्त्री मार्केट निवासी बिट्टू की दुकान पर गई थी। उसी दौरान बिट्टू ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और लगातार फोन कर परेशान करने लगा।

कई बार मना करने के बावजूद वह शादी का प्रस्ताव रखता रहा। आरोप है कि 4 सितंबर को बिट्टू ने उसे बहाने से अपने घर बुलाकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया और जान से मारने की धमकी दी।

शनिवार की शाम घी मंडी क्षेत्र में आरोपी ने महिला को घेरकर लोहे की रॉड से हमला किया। इस दौरान उसने महिला की बच्ची को भी उठाने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप कर महिला और बच्ची को छुड़ाया।

पीड़िता का कहना है कि उसने घटना के बाद कोतवाली जाकर तहरीर दी, लेकिन पहले पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने थाने में हंगामा किया। दबाव के बाद पुलिस ने आरोपी बिट्टू, उसकी बहन रिंकी, सिन्हा, शिमपी, बब्बू, बहनोई वसीम और मां अज्जो समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित कर दी गई हैं।

बरेली से रोहिताश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: