गुजरात से ₹50,000 का इनामी गिरफ्तार

गुजरात से ₹50,000 का इनामी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश एसटीएफ (STF) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए ₹50,000 के इनामी अपराधी अफसार अहमद सिद्दीकी को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है यह अभियुक्त पिछले काफी समय से गोवध और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत वांछित चल रहा था

 

अहमदाबाद में छिपा था आरोपी

एसटीएफ फील्ड इकाई प्रयागराज को सूचना मिली थी कि जनपद चंदौली के थाना सैय्यदराजा में दर्ज मुकदमे का मुख्य आरोपी अफसार अहमद सिद्दीकी गुजरात में नाम बदलकर छिपकर रह रहा है सटीक सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम ने आईरोमेगा इंडस्ट्रीज, जीआईडीसी वटवा के पास घेराबंदी कर उसे धर दबोचा

 

ट्रक से हो रही थी तस्करी

पूछताछ में आरोपी ने कुबूल किया कि उसने अपना पुराना ट्रक (नंबर GJ-01 CY 5702) एग्रीमेंट पर चलाने के लिए दिया था इसी वाहन से 28 अक्टूबर 2023 को 18 गोवंशों को बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था, जिसे चंदौली पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा था इस मामले में नाम आने और इनाम घोषित होने के बाद से ही वह गिरफ्तारी से बचने के लिए गुजरात भाग गया था

 

कानूनी कार्रवाई जारी

गिरफ्तार अभियुक्त मूल रूप से कौशाम्बी का निवासी है एसटीएफ ने उसे स्थानीय कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि उसे उत्तर प्रदेश लाकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा सके


गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: