28 साल की परंपरा, भरोसे की चमक- शुभम मोटीवाला एंड ज्वेलर्स पर बोलीं हेमा मालिनी!
मुंबई,
प्रसिद्ध फाइन ज्वेलरी ब्रांड शुभम मोटीवाला एंड ज्वेलर्स ने अपने विस्तार की यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए मुंबई के बोरीवली (पूर्व) स्थित स्काई सिटी मॉल, लेवल-1 में अपने नए फ्लैगशिप शोरूम का भव्य उद्घाटन किया।
लगभग 3,000 वर्ग फुट में फैला यह अत्याधुनिक शोरूम ब्रांड के 28 वर्षों के भरोसे, शिल्पकला और उत्कृष्टता की जीवंत झलक पेश करता है।
इस विशेष अवसर पर पद्मश्री हेमा मालिनी—सांसद, वरिष्ठ अभिनेत्री, प्रख्यात भरतनाट्यम नृत्यांगना और सांस्कृतिक आइकन—ने शोरूम का उद्घाटन कर समारोह को गौरवान्वित किया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013 में मलाड शोरूम का उद्घाटन भी हेमा मालिनी जी ने ही किया था, जो ब्रांड और उनके बीच लंबे और भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाता है।
प्राकृतिक मोतियों की शुद्धता और कारीगरी का संगम
प्राकृतिक मोतियों के आभूषणों में अग्रणी माने जाने वाले शुभम मोटीवाला एंड ज्वेलर्स ने हमेशा शुद्धता, प्रामाणिकता और बारीक कारीगरी में उच्च मानक स्थापित किए हैं।
नए शोरूम का प्रमुख आकर्षण इसकी एक्सक्लूसिव ब्राइडल रूम है, जहाँ दुल्हनों को व्यक्तिगत परामर्श के साथ वेडिंग ज्वेलरी और ब्राइडल ट्रूसो का विशिष्ट अनुभव मिलेगा।
हेमा मालिनी का भावुक संदेश
इस अवसर पर हेमा मालिनी जी ने कहा,
“कुछ यात्राएं केवल वर्षों से नहीं, बल्कि मूल्यों, भावनाओं और विश्वास से मापी जाती हैं। 2013 में शुभम मोटीवाला की यात्रा के एक अहम पड़ाव का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी। आज जब वे एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं, तो यह देखकर हृदय आनंद से भर जाता है कि यह खूबसूरत परंपरा समय के साथ और मजबूत हुई है।
शुभम मोटीवाला एंड ज्वेलर्स सिर्फ आभूषण नहीं, बल्कि दिल से जुड़ा एक आशीर्वाद है—सपनों और पारिवारिक मूल्यों की विरासत।”
ब्रांड की सोच और भविष्य की दिशा
शुभम मोटीवाला एंड ज्वेलर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री शिव अग्रवाल ने कहा,
“हमारी यात्रा 1997 में एक सरल लेकिन भावनात्मक दृष्टि के साथ शुरू हुई थी—ऐसे आभूषण रचना, जो जीवन के सबसे खास पलों का हिस्सा बनें। पिछले 28 वर्षों में हमारी नींव विश्वास, उत्कृष्ट कारीगरी और ग्राहकों के साथ मजबूत रिश्तों पर टिकी रही है।”
अनिल बेदाग,
मुंबई,
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )
