₹120 करोड़ की गूंज—‘टॉक्सिक’ ने रिलीज़ से पहले रचा पैन-इंडिया इतिहास

मुंबई, टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स’ ने सिनेमाघरों में कदम रखने से पहले ही इतिहास रच दिया है। रॉकिंग स्टार यश की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के आंध्र प्रदेश और तेलंगाना डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स ₹120 करोड़ में श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस ने हासिल किए हैं, जो किसी भी नॉन-तेलुगु फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा सौदा माना जा रहा है।

KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ यह ऐतिहासिक करार बताता है कि ट्रेड को फिल्म के स्केल, कंटेंट और बॉक्स ऑफिस पोटेंशियल पर कितना भरोसा है। KGF चैप्टर 2 के बाद यश की अगली फिल्म को लेकर जो उत्साह था, वह अब ठोस प्री-रिलीज़ नंबर्स में बदल चुका है।

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यह फिल्म सिर्फ़ एक रिलीज़ नहीं, बल्कि एक सिनेमाई इवेंट बन चुकी है। ईद और उगादी के मौके पर 19 मार्च 2026 को आने वाली ‘टॉक्सिक’ पैन-इंडिया सिनेमा की नई परिभाषा गढ़ने को तैयार है।

अनिल बेदाग,
मुंबई,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: