रामपुर: सुबह की सैर पर निकले बुजुर्ग की संदिग्ध गोली लगने से मौत, हत्या का आरोप!

रामपुर में मार्निंग वाक पर निकले एक सेवानिवृत्त बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। उनके पास लाइसेंसी रिवाल्वर था, जिससे गोली चली। परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है, उनका कहना है कि मृतक का कुछ लोगों से रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मॉर्निंग वॉक पर गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। गोली उनके ही लाइसेंसी रिवाल्वर से लगी है। स्वजन उनकी हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

बेटे ने लगाया हत्या का आरोप

मोहल्ला बजरिया मुल्ला जरीफ निवासी 65 वर्षीय अब्दुल रहीम खां स्वास्थ्य विभाग से लैब टेक्नीशियन के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह सोमवार सुबह की सैर पर गए थे। किला परिसर में एलआईयू कार्यालय के पास संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से उनकी मौत हो गई। उनके बेटे शाह फैसल रहीम ने पिता की हत्या का आरोप लगाया।

विवाद के पीछे हत्या की आशंका

बेटे ने पुलिस को बताया कि पिता का कुछ लोगों से रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। जिनसे विवाद चल रहा था, उनके द्वारा हत्या की गई है।पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने बताया कि मृतक के पास लाइसेंसी रिवॉल्वर थी। घटना के समय भी वह रिवॉल्वर लेकर गए थे। उसी रिवॉल्वर की गोली से उनकी मौत हुई है। अभी जांच चल रही है। जल्द ही वास्तविकता पता चल जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: