यूपी ।बरेली जंक्शन पर भारतीय रेलवे की संवेदनशीलता और मेहमाननवाजी की एक खास मिसाल सामने आई,

उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी छोटी खबरों की जानकारी जानने के लिए जुड़े रहिए ऑल राइट्स मैगज़ीन के साथ.

यूपी ।बरेली जंक्शन पर भारतीय रेलवे की संवेदनशीलता और मेहमाननवाजी की एक खास मिसाल सामने आई, जब इजरायल से भारत भ्रमण पर आए दो पर्यटक भाषा की समस्या के चलते घंटों परेशान होते रहे।

सही जानकारी न मिलने के कारण वे कभी स्टेशन परिसर तो कभी प्लेटफॉर्म पर ट्रेन और पार्सल की जानकारी के लिए भटकते नजर आए।

इजरायल के रहने वाले इंजीनियर लिओ और उनकी मित्र जोय पिछले चार महीनों से भारत यात्रा पर हैं। उन्होंने दिल्ली से किराये पर बाइक लेकर उत्तराखंड, नेपाल और उत्तर प्रदेश के कई शहरों का भ्रमण किया।

वाराणसी को उन्होंने अपनी यात्रा का सबसे यादगार पड़ाव बताया। इसी दौरान उन्हें गुवाहाटी जाने की जरूरत पड़ी, जहां उनके एक परिचित के परिवार में हादसा हुआ था।

गुरुवार सुबह नेपाल से पीलीभीत होते हुए दोनों बरेली पहुंचे, लेकिन गुवाहाटी के लिए ट्रेन टिकट और बाइक पार्सल की प्रक्रिया उनके लिए मुश्किल बन गई। भाषा की दिक्कत के चलते वे रेलवे स्टाफ तक अपनी बात ठीक से नहीं पहुंचा पा रहे थे।

मामले की जानकारी मिलने पर स्टेशन के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक (सीएमआई) मोहम्मद इमरान चिश्ती तुरंत हरकत में आए। उन्होंने अपनी टीम के साथ दोनों पर्यटकों को अपने कार्यालय में बैठाकर उनकी समस्या समझी और त्वरित समाधान कराया।

रेलवे अधिकारियों ने न केवल लोहित एक्सप्रेस में उनका टिकट कन्फर्म कराया, बल्कि उनकी बाइक को भी पार्सल के जरिए सुरक्षित ट्रेन में लोड कराया।

मदद मिलने के बाद पर्यटकों ने भारतीय रेलवे और बरेली स्टेशन प्रशासन का दिल से आभार जताया।

मुरादाबाद मंडल की डीआरएम विनीत श्रीवास्तव ने कहा कि रेलवे यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है। वहीं सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि विदेशी पर्यटकों को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए स्टेशन स्तर पर अधिकारियों को संवेदनशील रहने के निर्देश दिए गए हैं।

जोय ने कहा कि “भारत में ‘अतिथि देवो भवः’ सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि यहां के लोगों के व्यवहार में भी झलकता है। बरेली में हमें इसका सच्चा अनुभव हुआ।

”लिओ और जोय ने यह भी कहा कि भारत में उन्हें हर जगह सम्मान, सहयोग और अपनापन मिला, जिसे वे कभी नहीं भूल पाएंगे। साथ ही उन्होंने इजरायल और ईरान के मौजूदा हालातों पर चिंता जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि भविष्य में स्थिति बेहतर होगी।

रेलवे अधिकारियों के इस मानवीय प्रयास की स्थानीय स्तर पर भी सराहना हो रही है। मुरादाबाद मंडल के अधिकारियों की देखरेख में इस तरह की पहल यात्रियों के बीच रेलवे की सकारात्मक छवि को और मजबूत कर रही है।

रिपोर्ट: रोहिताश कुमार भास्कर,
बरेली,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

बरेली। नवाबगंज थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: