माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी ने राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी ने राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाले मोटरसाइकिल दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी एवं श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव सहित वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

‘Fight Against Drug – नशे के खिलाफ लड़ाई’ की थीम पर आयोजित यह रैली युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देगी। बिहार पुलिस का दल विभिन्न राज्यों से होते हुए गुजरात के एकतानगर पहुँचेगा, जहाँ सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेगा।

नशामुक्त समाज, सशक्त राष्ट्र! राष्ट्रीय एकता और अखंडता के संकल्प के साथ बिहार पुलिस प्रतिबद्ध है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: