बिहार में ‘नीतीश सेतु’ पर सियासत, RJD समर्थकों ने सेतु पर जमकर मचाया उत्पात,

बिहार में नीतीश सेतु को लेकर सियासत की जा रही है। पीएम मोदी के हाथों इस सेतु का लोकार्पण हुआ है, जिसके बाद आरजेडी समर्थकों ने जमकर उत्पात मचाया है।

पटना: बिहार में नीतीश सेतु चर्चा में है। पीएम मोदी ने इसका लोकार्पण किया है। लेकिन पीएम के लोकार्पण के बाद आरजेडी के समर्थकों ने इस सेतु को लेकर जमकर उत्पात मचाया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों नीतीश सेतु के लोकार्पण के बाद RJD समर्थकों ने सेतु पर जमकर उत्पात मचाया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये पुल बीच में तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर को भी जोड़ता है।

PM मोदी के जाने के बाद स्थानीय राजद समर्थकों ने PM मोदी के पोस्टर को फाड़ना शुरू कर दिया। पुल पर लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर काफी संख्या मे पोस्टर लगाए गए थे। तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे लगाते लड़को ने  पुल पर लगे पोस्टर को फाड़ दिया। इस दौरान राजद समर्थकों ने इसका वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

सेतु को लेकर सियासत

कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल को नीतीश सेतु का नाम दिए जाने के बाद से ही लगातार इसको लेकर सियासत हो रही है। तेजस्वी यादव अक्षयवट राय के नाम पर पुल का नाम करण करने की मांग करते रहे हैं। तेजस्वी यादव ने यह सवाल भी उठाया कि इस पुल के निर्माण मे केंद्र ने कोई पैसा नहीं दिया है और जब गुरु गोविंद सिंह के नाम पर पुल का नाम रखने के बारे में सरकार की तरफ से जानकारी दी गई थी तो यह फैसला क्यों बदला गया। RJD इस पुल के निर्माण को अपनी उपलब्धि भी बताती रही है।

बता दें कि रविवार को केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने सभा को सम्बोधित करते हुए इस पुल के निर्माण के श्रेय को लेकर राजद के दावे को गलत बताया था। प्रशांत किशोर ने भी राजद के दावे को गलत बताते हुए कहा था कि पुल के निर्माण में राजद या बीजेपी का कोई योगदान नहीं है। ये पुल नीतीश कुमार की कोशिश का नतीजा है।

कुल मिलाकर अब बिहार में नीतीश सेतु पर सियासत होना शुरू हो गई है। अब देखने वाली बात ये होगी कि इस मामले पर स्वयं नीतीश कुमार क्या कहेंगे। बता दें कि पीएम मोदी ने रविवार को बिहार पहुंचकर नीतीश सेतु का उद्घाटन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: