नई दिल्ली: राष्ट्रीय पुलिस ध्वज दिवस 21 अक्टूबर को।
देश में पहली बार 21 अक्टूबर को आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय पुलिस ध्वज दिवस मनाने की योजना है।
इसका उद्देश्य ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देना और सेवारत पुलिसकर्मियों का सम्मान करना है।
इस अवसर पर देशभर में विभिन्न सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
गृह मंत्रालय जल्द ही राष्ट्रीय पुलिस ध्वज दिवस को लेकर प्रोटोकॉल जारी कर सकता है।
