जहीर-सागरिका की रिसेप्शन पार्टी में एक साथ थिरके विराट-अनुष्का
शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘चक दे! इंडिया’ से सुर्खियों में आईं एक्ट्रेस सागरिका घाटगे और पूर्व क्रिकेटर जहीर खान की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन सोमवार रात मुंबई के ताज महल पैलेस में रखा गया.
भारतीय कप्तान विराट कोहली और उनकी गर्लफ्रेंड व बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने इस समारोह में जमकर डांस किया और उनकी वीडियो वायरल हो गया है।
इस रिसेप्शन पार्टी में विराट कोहली अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के साथ शामिल हुए. जोड़ी ने फिल्म ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ का गाना साडी गली.. पर ठुमके लगाए.
विराट और अनुष्का के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। पार्टी में विराट और अनुष्का की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें ये जोड़ी बेहद जच रही हैं. ये दोनों इससे पहले युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी में ठुमके लगा चुके हैं।
इस रिसेप्शन में विराट के अलावा सचिन तेंडुलकर, सुरेश रैना, युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग शामिल हुए। रैना और युवराज की वाइफ भी उनके साथ मौजूद थी। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भी आकर्षण का केंद्र थी। इनके अलावा बॉलीवुड से सुष्मिता सेन, चक दे इंडिया स्टार चित्राशी रावत तथा अरशद वारसी उपस्थित थे।
बता दे की समारोह में जहीर ने डार्क ब्लू शेरवानी पहनी हुई थी जबकि सागरिका ने गोल्डन क्रीम कलर का बनारसी लहंगा चोली पहनी थी। उन्होंने हैवी गोल्ड ज्वेलरी भी पहनी थी।